Latestराज्यराष्ट्रीय

तीसरी लहर की आहट, देश में बीते 12 में से 11 दिन कोरोना के एक्टिव केस बढ़े

नई दिल्ली. देश में कोरोना के आंकड़े तीसरी लहर शुरू होने का संकेत दे रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,667 नए मरीजों की पहचान हुई। 36,422 ठीक हुए और 342 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5,898 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में अभी 3.99 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 10 दिन में से 9 दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। 24 अगस्त से अब तक, यानी 12 दिनों में 11 बार ऐसा हुआ है जब एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ 30 अगस्त को एक्टिव केस में 6,200 की कमी आई थी। पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ रहा है। 23 अगस्त को यह 1.3 प्रतिशत था, तो 2 सितंबर को 2.7 प्रतिशत हो गया। आसान भाषा में समझें तो 23 अगस्त को 300 जांच करने पर 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी तो अब 8 संक्रमित मिल रहे हैं।

प्रमुख राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 18 नए मामले सामने आए और 8 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 101 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल
यहां शुक्रवार को 29,322 लोग संक्रमित पाए गए। 22,938 लोग ठीक हुए और 131 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 41.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,280 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.40 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 4,313 लोग संक्रमित पाए गए। 4,360 लोग ठीक हुए और 92 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.77 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,466 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 15 लोग संक्रमित पाए गए। 21 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,854 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 239 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 37 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 362 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान
यहां शुक्रवार को 8 कोरोना संक्रमित पाए गए, 6 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 86 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 17 लोग ठीक भी हुए, जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 149 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis