Uncategorized

ट्रेन में मोबाइल चोरी कर बैंक अकाउंट से उड़ाये 4.50 लाख रूपये, साइबर सेल ने शुरू की जांच

ग्वालियर. बैंकों के पैसे की रिकवरी के लिये कलेक्शन कम्पनी चलाने वाले ग्वालियर के भूपेन्द्रसिंह ठाकुर ठगी का शिकार हो गये। वैष्णोदेवी से लौटते वक्त ट्रेन से उनका मोबाइल चोरी हो गया था और अज्ञात आरोपियों ने उनके आईसीआईसी के बैंक अकाउंट से 3 बार में 1.81 लाख रूपये और इसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 2.59 लाख रूपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। ठाकुर ने ग्वालियर पहुंचते ही जीआरपी थाने और बाद में एसएसपी से शिकायत की है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
भूपेन्द्रसिंह उपनगर मुरार के एमएच चौराहा पर रहते हैं। उनकी स्वयं की कलेक्शन कंपनी है और वह एचडीएफसी बैंक के पैसे की रिकवरी करते हैं। वह अपने दोस्तों के साथ कुछ दिन पहले वैष्णोदेवी दर्शन करने गये थे। रविवार की रात वह श्री शक्ति एक्सप्रेस के सेकेण्ड एससी से जम्मू से दिल्ली की ओर सवार हुए थे। ट्रेन को सोमवार की सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचाना था। इसके ठीक पहले चार्जिंग पर लगा उनको मोबाइल किसी ने चुरा लिया था।
सात बार में 4.50 लाख निकाले
उन्होंने मोबाइल खूब ढूंढा पर नहीं मिला, सोचा दिल्ली में शिकायत दर्ज कराएंगे, पर सुबह 10:30 बजे अमृतसर एक्सप्रेस से ग्वालियर का रिजर्वेशन था। इसलिए उन्होंने ग्वालियर पहुंचकर शिकायत करने का सोचा। अमृतसर एक्सप्रेस से अभी वे मथुरा ही पहुंचे थे कि दूसरे मोबाइल पर वॉट्सएप मैसेज आने लगे। मोबाइल चोरों ने पहले 10 हजार, 21 हजार और फिर 1.5 लाख रुपए निकाले। वे कुछ समझ पाते उससे पहले मोबाइल पर ICICI क्रेडिट कार्ड के चार ट्रांजेक्शन 51650, 82545, 15000, 1.2 लाख रुपए के मैसेज आ गए।
एसएसपी और जीआरपी में शिकायत की
ग्वालियर पहुंचने के बाद भूपेन्द्रसिंह ने सामवार की शाम को जीआरपी थाने पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की है। मंगलवार को एसएसपी की जनसुनवाई में पहुंचे और लिखित शिकायत की है। जिसमें उनके मामले को साइबर क्राइम को सौंपने की मांग की है। एसएसपी ग्वालियर ने उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş