जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं सहित प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

ग्वालियर. किसानों की मांगों को लेकर विधायक जीतू पटवारी ने कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला कहा कि जब मैंने किसानों समस्याओं के समाधान और एमएसपी को लेकर अपना पक्ष रखा तो मंत्री बोलते है कि झूठ बोल रहे हैं। इस तरह आरोप मुझ पर लगाये गये और मुझे विधानसभा सत्र चलने तक के लिये निलंबित कर दिया। यह सरकार किसानों का हमदर्द बनाने का नाटक कर रही है जबकि वास्तविकता स्थिति कुछ और यह मामा किसी का नहीं है। महिलाओं को लुभाने का काम कर रही है यह महिलाओं के कुछ नहीं करने वाला है। यह उद्गार कलेक्ट्रेट पर किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करने आये कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहीं। इस मौके पर दर्शनसिंह, हैवरन सिंह कंसाना आदि लोग उपस्थित रहें।
इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुणाल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा आदि ने संबोधित किया। किसानों का मांगकों को लेकर जीतू पटवारी ने एसडीएम प्रदीप तोमर को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन केदार कंसाना ने किया

