जिस घर से पत्थर आएंगे उसी के पत्थर निकाले जाएंगे- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
भोपाल. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने बुधवार सुबह बड़ा बयान दिया है। उन्होने पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर कहा है कि यदि गलत करोगे तो रोकेंगे नहीं, नहीं मानोगे तो ठोकेंगे। मिश्र ने सीधे-सीधे पत्थरबाजी की घटना को अंजाम देने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ध्यान रहे मध्यप्रदेश में कानून का राज है। मिश्रा ने फिर दोहराया कि जिस घर से पत्थर आएंगे उसी घर से पत्थर निकाले जाएंगे। गृहमंत्री ने एक बार फिर कहा कि जिस घर से पत्थर आएंगे उसी घर से पत्थर निकाले जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि समाज को तोड़ने वाली ताकत कोई भी हो या फिर विध्वंसकारी हम किसी को पनपने नहीं देंगे।
नीमच, उज्जैन और मंदसौर में पिछले दिनों पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी
मध्यप्रदेश के नीमच, उज्जैन और मंदसौर में पिछले दिनों पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद सरकार ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। चौहान ने कहा कि यदि शांतिपूर्ण ढंग से कोई अपनी बात कहता है लोकतंत्र इसकी इजाजत देता है। लेकिन आग लगाने, तोड़फोड़ करने, पत्थर चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
कानून बना रही है सरकार
राज्य सरकार सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ न केवल कार्रवाई कर रही है बल्कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सजा के साथ-साथ नुकसान की राशि वसूलने की भी तैयारी कर रही है। इसके लिए भले ही उनकी संपत्ति राजसात ही क्यों न करना पड़े।
सरकार ने तय किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ ना केवल कार्रवाई की जाएगी बल्कि अगर सार्वजनिक संपत्ति को कोई क्षति पहुंचाता है तो सजा के साथ-साथ नुकसान की राशि वसूली जाएगी। इसके लिए भले ही उनकी प्रॉपर्टी राजसात ही क्यों न करना पड़े। इसके कानून पर भी काम कर रही है।

