Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

जाहिद, मेहताव, दानिश व इस्लाम ने जय श्री राम नारे लगाने पर रिंकू शर्मा की 40 लोगों ने घर में खींचकर चाकू से हत्या की

नई दिल्ली. दिल्ली के मंगोलपुरी में जय श्री राम के नारे लगाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की चाकू से हत्या कर दी गई इससे सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोगों का कहना है कि मॉब लिंचिग और देश में सेक्युलरिज्म पर लेकचर देने वाले लोग अब चुप क्यों है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर के लिए निधि समर्पण से जुड़े रिंकू शर्मा जी की हत्या दिल्ली में ऐसा पहला अपराध नहीं है। अंकित सक्सेना, ध्रुव त्यागी, डॉ. नारंग, राहुल, अंकित शर्मा सब को ऐसे ही तो मारा गया आखिर क्यों और कब चलेगा ऐसा।
आरोपियों की पहचान जाहिद, मेहताव, दानिश और इस्लाम के तौर पर हुई
जानकारी के अनुसार देर रात दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 24 साल के रिंकू शर्मा की इलाके के बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जाहिद, मेहताव, दानिश और इस्लाम के तौर पर हुई है। पुलिस का दावा है कि रिंकू शर्मा निजी अस्पताल में लेब टेक्नीशियन था और घर के पास ही रिंकू अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था तभी वहां झगड़ा हो गया और उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।
रिंकू के परिवार का कहना है कि रिंकू की हत्या इसलिए कि गई कि वो इलाके में जय श्री राम के नारे लगाता था। परिवार के अनुसार रिंकू ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू होने पर इलाके में श्री राम रैली निकाली थी तब भी आरोपी पक्ष के लोगों ने एतराज जताया था उसके बाद से ही आरोपियों ने रिंकू शर्मा को टारगेट पर ले लिया था।
30 से 40 लोगों ने घर में खींचकर की हत्या
मृतक रिंकू शर्मा की मां राधा शर्मा ने बताया कि गुरूवार को 30 से 40 लोग आए थे और लाठी, डंडे और चाकू साथ लाए थे। मेरे बेटे को बहुत मारा जब उसे चाकू मारे गए तब भी वह जय श्री राम बोल रहा था। मृतक रिंकू शर्मा के पिता अजय शर्मा ने बताया कि मेरा बेटा जन्मदिन की पार्टी से वापिस आया तभी पीछे से हमलावर आए और हमला कर दिया। मेरा बेटा बजरंग दल से जुड़ा हुआ है इसलिए बार-बार हमको धमकी देते थे। बोलते थे छोड़ेंगे नहीं मेरे बेटे को चाकू मार दिया। मेरे छोटे बेटे को भी मारा है और मुझे बोलकर गए कि हमने तेरे बेटे को मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş