जल्द ही ट्रेनों की वेटिंग खत्म होगी, रेलवे प्लान कर रही है
नई दिल्ली. इंडियन रेलवे की तस्वीर बदलने वाला मोदी सरकार का नेशनल रेल प्लान तैयार हो गया है। रेल मंत्रालय शुक्रवार की शाम इस का ड्राफ्ट जारी करेगा। नेशनल रेल प्लान में पूरे भारतीय रेलवे का इंफ्रास्ट्रक्चर बदलने का प्लान हैं। इसके तहत नई बुलेट ट्रेन परियोजनाओं से लेकर स्टेशनों को वर्ल्डक्लास बनाने की योजना है।
नेशनल रेल प्लान में बदलाव होंगे
भारतीय रेलवे के नेशनल रेल के तहत वर्ष 2030 तक नई बुलेट ट्रेन परियोजनाओं से लेकर स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना है। इसके अलावा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय तैयार करने का खाका खींच गया है। रेलवे की माने तो मोदी सरकार का नेशनल रेलप्लान देश में रेलवे की तस्वीर बदल देगा।
वेटिंग खत्म करने का प्लान तैयार
रेलवे बोर्ड चेयरमैन वीके यादव के अनुसार रेलवे ने वेटिंग टिकट खत्म करने का प्लान भी तैयार किया गया है। हालांकि, अभी कोरोना काल में रेलवे जो भी 1089 ट्रेन चला रहा है, उनमें से 30 से 40 प्रतिशत ट्रेनें अभी भी बहुत ही कम ऑक्युपेंसी पर चल रही है। रेलवे सभी रूट पर बारीकी ससे निगाह रख रहा है। जहां पर भी पैसेंजर कि अधिक डिमाण्ड रहती है वहां या तो हम क्लोन ट्रेन चला रहे हैं या इस रूट पर और गाडि़यां बढ़ा रहे हैं। कोरोना को देखते हुए धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया जा रहा है।

