Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जम्मू के हांदीपोरा में मुठभेड में 2 आतंकी ढेर, एक जवान जख्मी, दो दिन पूर्व बांदीपोरा में LeT का कमांडर मारा गया था

अरागाम के जंगलों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया।

जम्मू कश्मीर. बारामूला के रफियाबाद में सीआरपीएफ और जम्मू पुलिस और सेना ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस मुठभेड में 2 आतंकी मार गिराये है। ऐसे इनपुट मिल रहे है। इस इलाके में 70-80 आतंकवादियों ने अपने ठिकाने बनाये हुए है। दो आतंकवादियों की लाश मिल चुंकी है।
बारामूला जिले में बुधवार 19 जून को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड जारी है। यहां के हांदीपोरा इलाके में 2 आतंकी मारे गये हैं जबकि स्पेशनल ऑपरेशंस ग्रुप का एक जवान जख्मी हुआ है। हांदीपोरा में पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने आतंकियों को ढूंढने के लिये एक सर्च ऑपरेशन चलाया रहा है। जैसे ही सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपने की संदिग्ध ठिकाने तक पहुंचे तो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायर खोल दिया।

डोडा में बुधवार को हुए एनकाउंटर में SOG कॉन्स्टेबल फरीद अहमद जख्मी हो गए।
सोमवार को लश्कर तैयबा के कमांडर को मार गिराया था
17 जून सोमवार की सुबह बांदीपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के कमाण्डर उमर अकबर लोन उर्फ जाफर को मार गिराया था। वह पट्टन का रहने वाला था। इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। उनकी तलाश के लिये सेना का ऑपरेशन जारी है। सोमवार की सुबह तलाशी तेज की गयी तो आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। ड्रोन फुटेज में मारे गये आतंकी जाफर का शव जंगल में पड़ा दिखाई दिया था।
रियासी हमले की जांच एनआईए करेगी
9 जून को रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गयी है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद इस केस में नयी एफआईआर दर्ज की गयी है। 16 जून को ही गृहमंत्री ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की थी। जिसमें उन्होंने निर्देश दिया था कि आतंकवाद को कुचलें और आतंकियों की मदद करने वालों पर भी सख्ती से कार्यवाही करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet