जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने के प्रस्ताव को एलजी की मंजूरी, केन्द्र के पाले में गेंद
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर कैबिनेट के जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने के प्रस्ताव पर उपराज्यपाल ने अपनी मंजूरी दे दी है। उमर अब्दुल्ला कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को 2 दिन पहले यानी गुरूवार का ही मंजूरी दे दी थी। लेकिन आज इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार लिया गया है। आपको बता दें कि 4 नवम्बर को नवनिर्वाचित जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पहला सत्र होगा। कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के लिये पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित किया है।
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई कैबिनेट की बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने लिये सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें कहा गया कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना एक प्रक्रिया की शुरूआत होगी। जिससे जम्मू कश्मीर के लोगों संवैधानिक अधिकारों को पुनः प्राप्त किया जा सकेगा।उनकी पहचान की रक्षा की जा सकेगी।

