जब महान आर्यमन सिंधिया के सीने में हुआ दर्द, अस्पताल में 40 मिनट रहे भर्ती

ग्वालियर. ज्योतिरादित्य सिंधियाके बेटे और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया कार की सनरूफ से टकरा गये। उन्हें तुरंत कोई परेशानी महसूस नहीं हुई। लेकिन कुछ समय के बाद सीने में दर्द होने लगा। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने कई जांचें की। लगभग 40 मिनट तक निगरानी में रखा। हालत सामान्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। महान आर्यमन के अस्पताल पहुंचने की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों की भीड़ लगने लगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
3 तस्वीरें…देखिए



समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे
दरअसल, महान आर्यमन सिंधिया 2 दिवसीय दौरे पर शिवपुरी में थे दौरे के दूसरे दिन सोमवार को कोलारस विधानसभा में युवा सम्मेलन में शामिल होने के लिये पहुंचे थे। इसी बीच वह कॉलेज ग्राउंड में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट देखने के लिये पहुंचे थे। यहां वह कार के सनरूप्फ से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। इसी बीच कार चला रहे भाजपा नेता लवलेश जैन उर्फ चीनू ने अचानक ब्रेक लगा दिये।जिससे महान आर्यमन का सीना सनरूफ से टकरा गया।

