Uncategorized

जन औषधि सप्ताह के तहत निकली “जन आरोग्य हेरिटेज वॉक” 

ग्वालियर – “जन आरोग्य हेरिटेज वॉक” का आयोजन कर ग्वालियर में जन औषधि सप्ताह का शुभारंभ हुआ। देश भर में जन औषधि दिवस 1 से 7 मार्च तक “जन औषधि सप्ताह” मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार को जन आरोग्य हैरीटेज वॉक निकाली गई। इसमें जिले में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के संचालकों, प्रतिनिधियों व प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ड्रग इंस्पेक्टर अनुभूति शर्मा ने बताया कि शहर के ऐतिहासिक विरासत मोतीमहल स्थित बैजाताल परिसर में “जन आरोग्य हैरीटेज वॉक”  निकली। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने मोतीमहल की स्थापत्य कला देखी। इंडियन सिटी वॉक्स की ओर से श्रीमती कामाक्षी माहेश्वरी द्वारा सभी प्रतिभागियों व वॉक में शामिल बच्चों को मोतीमहल व ग्वालियर से सम्बंधित इतिहास का परिचय कराया गया। मोतीमहल की दीवारों पर स्वर्ण, कुंदन, व मीनाकारी से उकेरे गए सभाओं, युद्धभूमि, राग रागिनी, वाद्य यंत्रों के सुंदर चित्रण की ऐतिहासिक महत्वत्ता को समझाया गया।
प्रसिद्ध कलाकर दीपंकर गोस्वामी के संगत के दौरान बनाये गए विभन्न फ़नकारों के सजीव चित्रण की प्रदर्शनी का अवलोकन भी कराया गया। इस मौके पर जिला औषधि निरीक्षक सुश्री अनुभूति शर्मा ने प्रतिभागियों के साथ हेरिटेज वॉक व मोतीमहल दर्शन में हिस्सा लिया एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालकों को इसी तरह जन औषधियों को नागरिकों तक पहुंचाने, इस योजना के महत्व “दाम कम- दवाई उत्तम” से लोगों को अवगत कराने व योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।
इन केन्द्रों पर नागरिकों को गुणवत्ता पूर्ण दवाएं कम दामों पर उपलब्ध कराई जाती हैं। कोई भी व्यक्ति अपने नज़दीकी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दवाएं कम दामों में प्राप्त कर सकता है। इससे स्वास्थ्य पर होने वाले बड़े खर्च को काफी हद तक काम किया जा सकता है। जन औषधि सप्ताह अंतर्गत आयोजित हेरिटेज वॉक में शहर के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के संचालक आशुतोष सेठ, नीतू सेठ, सपना सेठ, अंकित गुप्ता, अनु गुप्ता, वीर सिंह चौहान, राजीव श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव व अन्य प्रतिभागी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet matbet pusulabet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet padisahbet padişahbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet cratosroyalbet gameofbet romabet jojobet meritking holiganbet betgit 1win casinoroyal