चीनी सीमा पर रूस का यात्री प्लेन क्रैश, प्लेन में सवार 49 की मौत
मॉस्को. रूस का एक यात्री विमान चीन की सीमा के पास क्रैश हो गया है। हादसे में विमान में सवार 49 लोगों की मौत हो गयी है। इसमें 43 यात्री और 6 क्रू मैम्बर सवार थे। यात्रियों में 5 बच्चे भी शामिल थे। बचावकर्मियों को टिंडा से करीब 16 किमी दूर एक पहाड़ी पर रूसी यात्री विमान का मलबा मिला है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार यह विमान रूस के पूर्वी अमूर इलाके में उड़ रहा था। अमूर के गवर्नर वासिली ओरलोव ने टेलीेग्राम पर बताया है कि लापता विमान अंगारा एयरलाइंस का है।
स्थानीय इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया है कि विमान खाबरोवस्क, ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था। यह चीन की सीमा के पास है। टिंडा पहुंचने से पहले वह रडार से गायब हो गया और उसका संपर्क टूट गया।
दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास में गायब
इंटरफैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक विमान पहले टिंडा एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास में असफल रहा। जब उसने दूसरी बार लैंडिंग के प्रयास किया तो वह रडार से गायब हो गया। तास समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि यह विमान टिंडा एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर पहले एक तय चेक पॉइंट पर भी संपर्क नहीं कर पाया । टिंडा शहर रूस की राजधानी मास्को से लगभग 6,600 किमी दूर पूर्व में स्थित है।

