Uncategorized

चंबल नदी बढते जलस्तर को देख 60 गांवों में किया हाईअलर्ट, 91 गांवों में बाढ़ का खतरा

मुरैना. चम्बल नदी का जलस्तर दिनों दिन खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर 137 मीटर पहुंच गया है। जबकि खतरे का निशान 138 मीटर है। लगातार हो रही वर्षा और राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े जा रहे पानी की वजह से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कोटा बैराज से वर्तमान में 2,44,338 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिला प्रशासन ने चम्बल नदी के किनारे बसे 91 गांवों को चिन्हित किया है। जिनमें से 60 गांवों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।
राहत दल प्रभारी और डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने बताया है कि चम्बल नदी में राजस्थान का कोटा बैराज डैम फुल होने और उसके गेट खुलने की वजह से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। अभी चम्बल नदी 134 के निशान पर पहुंची है। खतरा 138 मीटर पर है। जिलाप्रशासन ने 90 गांव चिन्हित किये है। 60 गांवों में अलर्ट जारी किया है। प्रशासनिक टीम स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों के संपर्क में है। यदि और अधिक वर्षा होती है ता जल स्तर बढ़ेगा। अगर वर्षा नहीं होती हैता यह 136 मीटर तक आने की संभावना है।
चंबल नदी की वर्तमान स्थिति
चंबल नदी का वर्तमान जलस्तर: 134 मीटर
खतरे का निशान: 138 मीटर
अनुमान: बारिश् नहीं होने पर जलस्तर 136 मीटर तक पहुंचेगा
प्रशासन की तैयारियां
​​​​​​डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है।
टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी और आवश्यक राहत कार्यों के लिए तैनात।
स्थानीय प्रशासन ग्रामीणों से लगातार संपर्क में बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş