Latestराज्यराष्ट्रीय

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल

चंडीगढ़. मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक है। वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है। पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं।

प्रशासन ने छात्राओं की खुदकुशी की बात से इनकार किया
वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात भारी हंगामा शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं।पुलिस जहां यह कह रही है कि लड़की ने अपना ही वीडियो भेजा, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे हैं और उन्होंने कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया है। उस लड़के की तलाश में पुलिस की टीम शिमला भेजी गई है, जिसने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्राओं की खुदकुशी की बात से इनकार किया है पर पुलिस ने इस पर कोई बयान अभी नहीं दिया है। SSP ने कहा कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो दोस्त को भेजा, पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- लड़की ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए। पीड़ित बेटियां हिम्मत से काम लें। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा, हंगामा शुरू
जिन छात्राओं के वीडियो वायरल हुए और जिसने वायरल किए, वो सभी एमबीए में पढ़ती हैं। आरोपी छात्रा लंबे समय से वीडियो बना रही थी और अपने दोस्त को भेज रही थी। उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखा और उसके बाद हंगामा शुरू हुआ।

आरोपी छात्रा ने कहा वो उस लड़के को नहीं जानती
जब हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैंने एक लड़के को ये वीडियो भेजे हैं। छात्रा ने कहा कि वो उस लड़के को नहीं जानती है। वॉर्डन के कई बार पूछने पर भी लड़की ने नहीं बताया कि लड़के से उसका क्या रिश्ता है और वो कौन है। उससे पूछा गया कि कब से ये वीडियो बना रही है, उसका भी जवाब छात्रा ने नहीं दिया। वह बार-बार कहती रही कि गलती हो गई है और आगे ऐसा नहीं करूंगी।

जिन छात्राओं के वीडियो बनाए गए उनकी जुबानी पूरी कहानी
सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का वॉयस मैसेज भी वायरल हो रहा है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस मैसेज में एक लड़की कह रही है- एक लड़की ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। शुरू में कह रहे थे कि 4 लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है। अब पता चला है कि 60 प्लस लड़कियों के वीडियो वारयल हुए हैं। डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, बी ब्लॉक सभी ब्लॉक्स की लड़कियों के वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिस लड़की ने ये काम किया है, उसे बंद करके रखा है। अथॉरिटी जो हैं, वॉर्डन हैं, वो इस पूरे मामले को दबाने की बात कर रहे हैं। हम लोग सुबह से धक्के खा रहे हैं। हमसे

यूनिवर्सिटी की लड़कियों का रिएक्शन
इस वीडियो का सामने आने के बाद सभी छात्राएं हॉस्टल खाली कर बाहर आ गई। उन्होंने ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। छात्राओं ने पूरी यूनिवर्सिटी को घेर लिया। यह देख सुरक्षा कर्मियों ने यूनिवर्सिटी के गेट बंद कर दिए। तुरंत पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने छात्राओं को शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस की पीसीआर टीमों की गाड़ियां पलट दी। पुलिस को उन्हें शांत करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जिसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

आरोपी छात्रा ने साथी लड़के की फोटो दिखाई
हॉस्टल में लड़कियों ने आरोपी छात्रा से पूछा कि उसने ये वीडियो क्यों बनाई। क्या उस पर कोई दबाव था। लड़कियों ने कहा कि अगर अभी तुमने सच बता दिया तो मामला यहीं खत्म हो जाएगा। तुम्हारे खिलाफ पुलिस शिकायत नहीं होगी। इस पर आरोपी छात्रा ने पहले तो कहा कि जिस लड़के ने उसे वीडियो बनाने को कहा था, वह उसे नहीं जानती है। जब लड़कियों ने उसे बार-बार कहा कि सच बता दो, तो तुम बचा जाओगी, तो आरोपी लड़की ने अपने फोन में लड़के का फोटो दिखाया। हालांकि अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है कि इस लड़के से आरोपी लड़की का क्या संबंध है और वह उसे वीडियो क्यों भेजती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino