घर में घुसकर सैफ अली खान पर हमला, रीढ़ की हड्डी में फंसा चाकू का टुकड़ा, कंधे-हाथ की हुई सर्जर, एक आरोपी की हुई पहचान
मुंबई. अभिनेता सैफ अलीखान पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया है। घटना मुंबई के खार स्थित गुरूशरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात 2.30 बजे हुई।। इस हमले में अभिनेता को गले, पीठ, सिर और हाथ सहित 8 जगह चाकू लगा था। घायल सैफको रात में ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया है कि सैफ की रीढ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है।
अभिनता के बायें हाथ पर 2 गहरे घांव थे और गर्दन पर भी गरी चोट थी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी की गयी है। अब उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। मुंबई पुलिस के डीसीपी गेदाम दीक्षित ने बताया कि एक हमलावर की पहचान कर ली गयी है। वह सीडि़यों से अपार्टमेंट में दाखिल हुआ था। हमले के बाद सीढि़यों से ही भागा। हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है। उसे बिल्डिंग की छठी मंजिल पर देखा गया था। पुलिस ने जबरन घर में घुसने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
अभिनेता की मेड सहित 3 को पूछताछ के लिये रवाना
पुलिस ने बताया है कि सैफ के घर से 3 लोगों को पूछताछ के लिये पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। इनमें हमले में घायल हुई हाउसकीपर भी शामिल है। शुरूआती जांच में पता चला है कि घर के अन्दर मौजूद किसी शख्स ने ही हमलावर को एंट्री दी थी। फ्लेट में कोई जबरदस्ती नहीं घुसा।
हमला सैफ-करीना के बच्चे तैमूर-जेह के कमरे में हुई
यह घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे में घटी। कमरे में उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप उर्फ लीमा मौजूद थी। जिसे एक अज्ञात शख्स ने पकड़ लिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे थे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस बीच घायल हुई हाउसकीपर को भी लीलावती अस्पताल में ले जाया गया है।
करीना कपूर लीलावती अस्पताल पहुंचीं

सारा अली और इब्राहिम भी पिता से मिलने पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचीं। दोनों अस्पताल में दाखिल होते नजर आए। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी अस्पताल पहुंचे।



रात के वीडियो में घर के बाहर नजर आई थीं करीना
अपार्टमेंट के बाहर से देर रात का करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्टाफ से बात करते हुए घबराई नजर आ रही हैं। उनके साथ 3 फीमेल और 1 मेल स्टाफ था। करीना के पास एक ऑटो भी खड़ा हुआ है।


हमले से पहले करिश्मा ने करीना और सोनम कपूर के साथ पार्टी की
हमले से पहले करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने बहन करीना, दोस्त रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी और डिनर की जानकारी दी थी। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को री-पोस्ट किया था।


