Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में PWD के रिटायर्ड अफसर को लगाया 25 लाख का चूना

ग्वालियर. PWD से रिटायर्ड अफसर को कुछ लोगों ने 25 लाख रुपए का चूना लगा दिया है। जमीन की रजिस्ट्री करते समय खरीदार ने रिटायर्ड ऑफिसर को 25 लाख रुपए का चेक थमा दिया। जब रजिस्ट्री हो गई और पंजीयन कार्यालय से बाहर आया तो जमीन खरीदने वाले ने दिया हुआ चेक वापस ले लिया और नगदी देने का आश्वासन दिया। घटना गोला का मंदिर क्षेत्र की है। इसके बाद न तो रिटायर्ड ऑफिसर को 25 लाख रुपए कैश मिला है न ही उसकी जमीन वापस मिल रही है। जब खरीदार से रुपए मांगते हैं तो वह देने से साफ इनकार कर देता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला
शिन्दे की छावनी निवासी हरिशंकर शिवहरे पुत्र भोगचंद्र शिवहरे PWD से रिटायर्ड अधीक्षक यंत्री है। वह सिटी सेंटर स्थित रामानुज नगर में रहते थे। जहां पर उनकी मुलाकात जोगेन्द्र सिंह गुर्जर से हुई थी। उनका एक भूखण्ड सिरोल इलाके में है, जिसे वह काफी समय से बेचने का प्रयास कर रहे थे। इसका पता जब जोगेन्द्र को चला तो उसने उन्हें प्लॉट की अच्छी कीमत दिलाने का वादा किया। इसके बाद जोगेन्द्र ने उसे विनोद गुर्जर से मिलवाया और जमीन की बात की। सौदा 26 लाख 60 हजार में तय होने के बाद सितम्बर 2020 में उसे रजिस्ट्री कराने के लिए ले गए। यहां पर विनोद के साथ ही उसका भाई भूपेन्द्र गुर्जर भी आया था। रजिस्ट्री से पहले विनोद व भूपेन्द्र ने उसे नगद 1 लाख 60 हजार रुपए दिए और शेष 25 लाख का एक चेक दिया। रुपए और चेक मिलने के बाद हरिशंकर शिवहरे ने रजिस्ट्री पर साइन कर दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet meritbet perabet