ग्वालियर में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे को कुुत्ते ने काटा, दो पर दर्ज कराई एफआईआर
ग्वालियर. एक ऐसा मामला पुलिस थाना पहुचां जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे, यह मामला टाउनशिप में रहने वाली महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के 12 वर्षीय बेटे को कुत्ते के काटने का और वह भी टाउनशिप मैनेजर के पालतू कुत्ते ने काटा है जिसकी शिकायत कांग्रेस नेत्री ने पुलिस में की है।
सिरोल थाना में 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
जानकारी के अनुसार ग्वालियर की आधुनिक टाउनशिप विडंसर हिल्स में रहने वाली कांग्रेस नेत्री के बेटे को पार्क में खेलते समय कुत्ते ने काटा जिससे शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए है। बेटे की हालत को देखकर पुलिस में शिकायत की गई है। अध्यक्ष रूचि गुप्ता ने सिरोल थाना में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मैनेजर अजय व भूपेंद्र ने मेरे बेटे के पीछे अपना कुत्ता दौड़ाया
शिकायत में कहा गया है कि हम हर महीने मेंनटेंस के नाम पर 2200 रुपये मैनेजर अजय मिश्रा और भूपेंद्र गुर्जर को देते है जिन्होंने इस डॉग को पाल रखा है। वहीं रूचि गुप्ता ने आरोप लगाया है कि अजय और भूपेंद्र ने मेरे बेटे के पीछे अपना कुत्ता दौड़ा दिया और कुत्ते ने उनके इशारे पर ही मेरे बेटे को नोंच डाला जिससे उसके छाती, कमर पर घाव हो गए है।

