ग्वालियर में नाराज चाचा-भतीजे घर में घुसकर पड़ोसी के पालतू डॉग पर किया फायर, लड़का बचा
ग्वालियर. आमखो इलाके में कुत्ते के काटने से नाराज चाचा-भतीजे ने पड़ोसी के पालतू डॉग को गोली मार दी। गोली कुत्ते के पैर में लगी है। डॉग की मालकिन के अनुसार पड़ोसी ने घर आकर फायर किया। गनीमत रही कि उनका बेटा बच गया लेकिन कुत्ता घायल हो गया, फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
पड़ोसी ललुआ जादौन और भतीजे ने आकर गोली चला दी
जानकारी के अनुसार यह मामला गुरूवार रात कंपू थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी का है, इलाके में रहने वाली प्रीती परमार के अनुसार रात में वह घर पर थी। पड़ोसी ललुआ जादौन और उसके भतीजे राज ने आकर गोली चला दी। गोली उनके बेटे के बगल से निकलकर उनके पालतू कुत्ते को लगी। मोहल्ले वालें ने बताया कि कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कारतूस बरामद कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

