ग्वालियर में गला घोंटकर महिला की हत्या
ग्वालियर. ग्वालियर के शीलनगर में महिला की संदिग्ध मौत हो गई। महिला का नाम रीना भदौरिया बताया जा रहा है। एक युवक महिला के घर पहुंचा। महिला के बच्चे को कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान पर भेज दिया। कुछ देर बाद बच्चा लौटा, तो देखा कि उसकी मां जमीन पर पड़ी है और कान से खून निकल रहा है। आशंका है कि गला घोंटकर युवक ने महिला की हत्या की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। जांच की जा रही है।

