ग्वालियर में गजवा ए हिन्द के माड्यूल को लेकर बहोड़ापुर क्षेत्र में NIA का छापा
ग्वालियर. गजवा ए हिंद के माडयूल को लेकर नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी की एक टीम ने ग्वालियर के रामाजीपुरा में भी छापा मारा। यहां बहोड़ापुर क्षेत्र में एक संदिग्ध से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई। अभी तक की जानकारी के अनुसार बिहार में गजवा ए हिंद मॉड्यूल से जुड़े कुछ लोग पहले पकड़े गए थे। उनसे इंटरनेट व काल के जरिये ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के भी जुड़े होने की सूचना थी। जिसके तहत ग्वालियर भी टीम पहुंची और संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई। एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि NIA की टीम ग्वालियर पहुंची थी, उनके यहां एक मामला दर्ज था। इसी की पूछताछ करने टीम बढ़ापुर थाना क्षेत्र पहुंची थी। पूछताछ करने के बाद टीम रवाना हो गई है।
टीम बुधवार शाम को ग्वालियर पहुंची
NIA की टीम बुधवार शाम को ग्वालियर पहुंच गई थी। इसके बाद ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया। गुरुवार सुबह बहोड़ापुर थाने के फ़ोर्स के साथ टीम संदिग्ध युवक के घर पहुंची। यहां करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद टीम रवाना हो गई। युवक की गिरफ़्तारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्या है गजवा-ए-हिंद
इस्लाम में गजवा-ए-हिंद का अर्थ सामान्य तौर पर पहले काफ़िरों को जीतने के लिए किए गए युद्ध के लिए किया जाता था। युद्ध को गजवा भी कहा जाता है। काफिरों के खिलाफ जीते गए युद्ध में विजयी को गाज़ी कहा जाता है। जब इस्लाम को भारत वर्ष में फैलाने को कोशिश की गई थी, तब इसके लिए गजवा-ए-हिंद शब्द का प्रयोग किया गया था।

