ग्वालियर में इसी सप्ताह से शुरू हो सकती है 10वीं व 12वीं की कक्षाएं, स्कूल दो शिफ्टों में लगेगा
ग्वालियर. कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर आई है, स्कूलों में उनकी पढ़ाई जल्द ही शुरू होने वाली है। कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं नियमित रूप से लगेंगी जबकि कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों की कक्षाएं सप्ताह में एक या दो दिन लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी बीते दिनों दो सप्ताह में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं लगाने की बात कह चुके है।
विद्यार्थी व शिक्षक मास्क अनिवार्य रूप से लगाएंगे
इसके बाद जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें विद्यालय खोले जाने की बात कही गई है। वहीं जानकारों के अनुसार विद्यालय में 14 दिसंबर से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। 14 दिसंबर से लगने वाली इन कक्षाओं में कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने की बात भी प्राचार्य व अधिकारियों द्वारा कही जा रही है। विद्यार्थी और शिक्षक मास्क अनिवार्य रूप से लगाएंगे साथ ही गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद बच्चों को सैनेटाइज किए जाने के साथ ही हाथ धुलाई के लिए भी व्यवस्था रखी जाएगी।

