Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर पुलिस पहुंची दिवंगत पुलिसकर्मियों के घर, परिजनों से पूछी समस्या और किया समाधान

ग्वालियर नववर्ष पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी ने अनोखी पहल करते हुए वर्ष 2020 में दिवंगत हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों का हालचाल जानने के लिये पुलिस अधिकारियों को उनके घर भेजा। इस पहल के तहत एएसपी शहर मध्य पंकज पाण्डेय ने ग्वालियर मध्यक्षेत्र में निवारसत् दिवंगत पुलिसकर्मी, एएसपी शहर पश्चिम सत्येन्द्रसिंह तोमर ने ग्वालियर पश्चिम क्षेत्र में निवासरत् दिवंगत पुलिसकर्मी, एएसपी शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर ने ग्वालियर पूर्व क्षेत्र में निवासरत् दिवंगत पुलिसकर्मी तथा एएसपी देहात जयराज कुबेर ने ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत् दिवंगत पुलिस कर्मियों के निवास पर जाकर उनके परिजनों से भेट की तथा उन्हे नववर्ष की शुभकामनांए देते हुए उनका हालचाल जाना।
एसपी ने स्वयं दुर्गा कालोनी पुलिस लाईन ग्वालियर में निवासरत् दिवंगत पुलिसकर्मी राजेश यादव के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेट कर उन्हे नववर्ष की शुभकामनांए दी साथ ही चर्चा के दौरान उनके परिजनों द्वारा बताया गया कि अनुकंपा नियुक्ति का प्रकरण लंबित है, जिसका एसपी अमित सांघी द्वारा 2 दिन में निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया गया। वर्ष 2020 में ग्वालियर पुलिस में कार्यरत पुलिसकर्मी जिनका विभिन्न कारणों से देहान्त हो गया था। ऐसे पुलिस कर्मियों के परिजनों से मिलकर ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर डीएसपी अपराध-लाईन विजय भदौरिया तथा रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रंजीत सिंह भी साथ में उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर ग्वालियर जिले में प्रारम्भ की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस सेवा के दौरान दिवंगत हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों का सहयोग करना है। इस पहल के तहत आज दिनांक को जिले के समस्त एएसपी अपने-अपने क्षेत्र में निवासरत् दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों से मिलकर उनको नववर्ष के उपलक्ष में मिठाई भेट की तथा उनकी कुशलक्षेम जानी। इसके साथ ही उनसे पुलिस विभाग द्वारा दिवंगत पुलिसकर्मी को मिलने वाले देयकों तथा सहायता राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा विभाग में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet