ग्वालियर-चंबल फिर होगी बारिश, इंदौर-भोपाल भी भीगेंगे
ग्वालियर. मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश होने के आसार हैं। बारिश के 2 नए सिस्टम बन रहे हैं, जो ग्वालियर-चंबल के साथ ही भोपाल-इंदौर में भी बारिश करा सकते हैं। मौसम बदलने से दिन के तापमान भी गिरावट भी आई है। प्रदेश के कुछ जिलों में अगले हफ्ते तक बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन के मुताबिक, अभी बारिश के 2 सिस्टम बन रहे हैं। हिमालय से ठंडी हवाएं आने के कारण तापमान में गिरावट हुई है। दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट अगले एक सप्ताह तक इसी तरह रहेगी।
नया सिस्टम 1 मई को प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में हल्की से मध्यम बारिश करा सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर में होगा। यहां पर आधा इंच तक बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल तक बादल छा सकते हैं। दो दिन तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद फिर तापमान में गिरावट होगी।

