Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर के जंगलों में माफिया का वन अमले पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, वर्दी तक फाड़ दी, जान बचाकर भागे

ग्वालियर. ग्वालियर के जंगलों में एक बार फिर वन अमले पर माफिया हावी हैं। अवैध खनन करने वालों को जब रोका, तो उन्होंने वन अमले को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। वर्दी तक फाड़ दी। वनकर्मी जान बचाकर भागे। घटना वन चौकी छोड़ा स्थित अमरधा पहाड़ी की है। घायल वनकर्मियों ने अफसरों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक माफिया खनन किया गया पत्थर समेटकर भाग गए। पुलिस ने जंगल में सर्चिंग भी की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला
शहर के नाका चंद्रवदनी के रहने वाले अतुल सिंह परिहार पुत्र हाकिम सिंह वन विभाग में पदस्थ हैं। उनकी तैनाती घाटीगांव के जंगल में पनिहार स्थित छोड़ा गांव वन चौकी पर है। फिलहाल, वन प्राणियों के गणना के काम में वन अमला लगा है। अतुल सिंह वन्य प्रणियों की गणना के लिए टीम के साथी गिर्राज व रोहित सिंह के सर्चिंग कर रहे थे। अभी वह अमरधा गांव की तरफ पहुंचे, तो यहां कुछ लोगों को पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए देखा। इस पर वन विभाग की टीम ने खनन कर रहे लोगों को रोकने के लिए प्रयास किए। जैसे ही, वन अमले ने खनन कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो खनन माफिया ने उन पर हमला बोल दिया। कुछ देर में झाड़ियों में से और भी कई लोग निकल आए। वन अमला अकेला पड़ गया। माफिया ने लाठी डंडों से पीटा, जिससे उनकी वर्दी फाड़ दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायल वनकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया साथ ही, उनका मेडिकल कराकर शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet pashagaming betcio betcio holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet grandpashabet perabet perabet giriş lunabet restbet giriş holiganbet matbet kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betcio egebet egebet giriş betpas betpas giriş galabet piabet betcio tokyobet betplay perabet bets10 casinoroyal galabet lunabet restbet matbet madridbet virüsbet vaycasino vaycasino giriş matbet matbet giriş marsbahis marsbahis giriş nakitbahis nakitbahis giriş avrupabet betzula perabet pashagaming superbetin süperbetin