गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज. गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार की सुबह महाकुंभ में डुबकी लगाई और उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरूबाबा रामदेव के साथ-साथ तमाम साधु संतों ने भी आस्था की डुबकी लगाई है। अमित शाह सोमवार की सुबह प्रयागराज पहुंचे। सीएम योगी नो एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह महाकुंभ मेला क्षेत्र के लिये रवाना हो गये। आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने संगम में स्नान के बाद लेटे हनुमान और फिर अक्षय वट के दर्शन किये।
़महाकुंभ के बीच अभी तक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आस्था की डुबकी लगा चुके है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी आने वाले दिनों में महाकुंभ में स्नान के लिये जाने वाले हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने लगाई डुबकी
आपको बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 22 जनवरी को महाकुंभ पहुंचे थे और कैबिनेट मंत्रियों के साथ आस्था की डुबकी लगाई थी। स्नान के पूर्व योगी कैबिनेट ने त्रिवेणी संकुल में बैठक की थी। सीएम योगी आदियत्नाथ ने कहा था कि पहली बार महाकुंभ में पूरा मंत्रिपरिषद मौजूद है। इससे पहले देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 18 फरवरी को संगमत ट पर पहुंचकर डुबकी लगाई थी।
5 तस्वीरें देखिए






