गालीकाण्ड पर लाठीयुद्ध -पटना में हंगामा, आरोपी गिरफ्तार:पटना में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता; पथराव हुआ, डंडे चले
पटना. पीएम नरेन्द्र मोदी को राजद और कांग्रेस की संयुक्त रैली में अपशब्द कहे जाने को लेकर शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहद विरोध प्रदर्शन कियां इस बीच बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के बीच झड़प् हो गयी। बीजेपी कार्यकर्त्ताओं और समर्थकों ने पीएम मोदी के खिलाफ की गयी अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में कांग्रेस कार्यालय पर हमला बोल दिया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्त्ता कांग्रेस कार्यालय का गेट तोडकर अंदर घुस गये और लाठियां बरसाई। कार्यालय में खड़ी गाडि़यों में तोड़फोड की और ईट पत्थर भी फेंके। इसमे कुछ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को चोटें भी आयी है। एक कार्यकर्त्ता का सिर फट गया। बीजेपी नेताओं ने सदाकत आश्रम तक मार्च किया और राहुल गांधी तथा इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके से आई 4 तस्वीरें देखिए…





