गहने, 70 लाख रूपये नगद, लालू यादव की 2 बेटियों के घर से क्या मिला? छापेमारी पर आया ED का बयान
नई दिल्ली. राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मार कर कार्यवाही को अंजाम दिया है। लालू पर नौकरी के बदले जमीन घोटाले का आरोप है। ईडी ने लालू परिवार, उनके रिश्तेदार, राजद नेताओं के ठिकानों पर बिहार सहित कई शहरों में रेड मारी थी। अब (ED) ने कई बड़े दावे किये हैं। ईडी ने बताया कि रागिनी यादव सहित लालू की दोनों बेटियों के आवास से 70 लाख रूपाये कैश और ज्वेलरी बरामद की गयी है, जांच एजेंसी ने अन्य बड़े दावे भी किये हैं।

(ED) ने परेशान किये जाने के आरोपों पर सफाई भी दी और कहा-तलाशी लेते समय सभी कानूनी औपचारिकताओं का पूरी तरह से पालन किया गया और तलाशी परिसर में मौजूद महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ उचित शिष्टाचार का व्यवहार किया गया है। ईडी ने बताया कि दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित डी-1088 में 4 मंजिला बंगला है। मैसर्स-एबी एक्सपोर्ट्स प्रायवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है। इसका स्वामित्व औरे नियंत्रण तेजस्वी प्रसाद यादव और परिवार के पास है। इस संपत्ति को मात्र 4 लाख रूपये में अधिग्रहित करना दिखाया गया था। जिसकी वर्तमान में मार्केट वैल्यू लगभग 150 करोड़ रूपये हैं।

तलाशी के दौरान तेजस्वी प्रसाद यादव इसी मकान में ठहरे हुए पाए गए और इस मकान को अपनी आवासीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल करते पाए गए. ईडी ने लैंड फॉर जॉब घोटाले के संबंध में तलाशी के दौरान 1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है. इसके अलावा, 1900 अमेरिकी डॉलर समेत विदेशी मुद्रा, 540 ग्राम गोल्ड बुलियन और 1.5 किलोग्राम से ज्यादा सोने के जेवर (करीब 1.25 करोड़ रुपये मूल्य) बरामद किए हैं.
करीब 600 करोड़ की आय के सबूत
ईडी ने परिवार के सदस्यों और बेनामीदारों के नाम पर रखे गए विभिन्न प्रॉपर्टी दस्तावेजों, सेल डीड, भूमि बैंक समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं. ईडी को अब तक करीब 600 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय के सबूत मिले हैं. इनमें 350 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं. विभिन्न बेनामीदारों के जरिए 250 करोड़ रुपये के लेन-देन किए गए हैं.

