गर्मी के मौसम में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव व सुरक्षा के लिये विस्तृत एडवायजरी जारी
ग्वालियर – गर्मी के मौसम में अग्नि दुर्घटनाओ से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान द्वारा विस्तृत एडवायजरी जारी की गई है। उन्होंने उद्योगों, मैरिज गार्डन, अस्पतालों, स्कूल, कोचिंग इंस्टीट्यूट, होटल व रेस्टोरेंट एवं बैंक सहित अन्य संस्थानों में इस एडवायजरी का पालन कर अग्नि दुर्घटनायें रोकने के लिये पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं संस्थानों के संचालकों को दिए हैं।
कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत संचालित प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएँ। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षण संस्थाओं एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अस्पताल व नर्सिंग होम में अग्नि दुर्घटनायें रोकने के लिये सुरक्षा मानकों का पालन कराने की हिदायत उन्होंने दी है।

