Latestराज्यराष्ट्रीय

क्रिकेट मैच के दौरान आतंकी हमला, जोरदार धमाके में बाल-बाल बचे बाबर आजम और अफरीदी

नई दिल्ली. पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रविवार को बम-विस्फोट से सनसनी मच गई। इस आतंकी हमले के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम और दिग्गज शाहिद अफरीदी समेत शीर्ष पाकिस्तानी क्रिकेटरों को सुरक्षा के लिए ड्रेसिंग रूम ले जाया गया। ये सभी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL-2023) का एक एग्जीबिशन मैच खेलने के लिए क्वेटा में थे।

आजम और अफरीदी को सुरक्षित बचाया
क्वेटा के नवाब अकबर बुगती स्टेडियम से कुछ मील की दूरी पर रविवार को आतंकी हमला हुआ। इसके बाद सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के दिग्गज शाहिद अफरीदी और मौजूदा कप्तान बाबर आजम को ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया। ये खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का एक प्रदर्शनी मैच खेल रहे थे जिसे इस धमाके के बाद कुछ देर के लिए रोक दिया गया। यह विस्फोट पुलिस लाइंस क्षेत्र में हुआ जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

तहरीक-ए-तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाव कार्य पूरा हो गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने रविवार को एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली। बयान में कहा गया कि सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाया गया था। पीएसएल की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच एक प्रदर्शनी मैच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आयोजित किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जैसे ही धमाका हुआ, ऐहतियात के तौर पर मैच रोक दिया गया और खिलाड़ियों को कुछ देर के लिए ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया बाद में मैच बहाल हो गया। मैच के लिए मैदान खचाखच भरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet matbet pusulabet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet padisahbet padişahbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet cratosroyalbet gameofbet romabet jojobet meritking holiganbet betgit 1win casinoroyal grandpashabet