Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केन्द्र सरकार की किसानों को सौगात, 14 खरीफ फसलों पर MSP बढ़ाने को लेकर कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली. केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 14 खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। केन्द्र सरकार ने कहा है कि 2024-25 के लिये खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोत्तरी की है। ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिये लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। केन्द्र सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि MSP में सबसे अधिक वृद्धि तिलहन और दलहन के लिये की गयी है। जिसमें नाइजरसीड (रामतिल) में 983 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि उसके बाद तिल 632 रूपये प्रति क्विंटल और अरहद दल 550 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि शामिल है।
कैबिनेट के फैसले की घोषणा करते हुए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है आज के फैसले से किसानों को एमएसपी के तौर पर लगभग 2 लाख करोड़ रूपये मिलेंगे। यह पिछले सीजन से 35 हजार करोड़ रूपये अधिक है। सरकार के अनुसार धान का एमएसपी 2300 रूपये प्रति क्विंटल किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 117 रूपये अधिक है। वहीं तुअर दाल का एमएसपी 7550 रूपये प्रति क्विंटल होगा। जो पिछले वर्ष की तुलना में 550 अधिक है। उरइ दाल का एमएसपी 7400 रूपये प्रति क्विंटल होगा। जो पिछले वर्ष की तुलना में 450 रूपये अधिक है। मूंग का एमएसपी 8682 रूपये प्रति क्विंटल होगा। जो पिछले वर्ष की तुलना में 124 रूपये अधिक है। मूंगफली का एमएसपी 6783 रूपये प्रति क्विंटल होगा। जो पिछले वर्ष की तुलना में 406 रूपये अधिक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş