Latestराज्यराष्ट्रीय

केजरीवाल और भगवंत मान भोपाल में, कहा- भाजपा की सरकार पर चलाएंगे झाड़ू

भोपाल. आम आदमी पार्टी (AAP) ने आप यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। भेल दशहरा मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं से कहा कि आई लव यू टू। इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार बेची और खरीदी जाती हैं। उन्होंने कहा कि काम करने के लिए 20 साल बहुत होते हैं। एक मौका ‘आप’ को देकर देख लीजिए। अगर काम न करूं तो वोट मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली में मौका दिया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए मान ने कहा कि ‘बड़े साहब’ कहते हैं कि में रेल के डिब्बों के चाय बेचता था। अब ‘बड़े साहब’ रेल ही बेच दी। ‘बड़े साहब’ ने रेल से लेकर तेल तक, सब बेच दिया। केंद्र सरकार ‘हम दो हमारे दो’ के नारे पर चल रही है। ऊपर वाले दो यानी अडाणी और अंबानी। मान ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस चेंज नहीं, एक्सचेंज हो गई है। कांग्रेस सेल पर है।

हम सच्ची नीयत से काम करने वाले लोग
मान ने कहा कि नीयत साफ हो, तो सब कुछ हो सकता है। पंजाब में आप ने ये कर दिखाया है। हम सच्ची नीयत से काम करने वाले लोग हैं। हम किसी पार्टी को छोड़ने या निकाले जाने वाले लोग नहीं हैं। मान ने कहा कि हम जनता से पूछकर पॉलिसी बनाते हैं। ‘सरकार आपके द्वार’ का काम हमारी सरकार करती है। विश्वस्तरीय शिक्षा पर सबका अधिकार है, लेकिन इनके यहां फर्क होता है। अमीर गरीब में किताबों तक फर्क करते हैं। काम करने वालों को भाजपा सरकार जेल में डलवा देती है।

आप प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
इससे पहले भोपाल स्टेट हैंगर पर केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आजादी के बाद से अब ये हालत हो गई है कि वोट किसी को दो, सरकार बीजेपी की बनती है। दशहरा मैदान पर प्रदेशभर से आप कार्यकर्ता आए हुए हैं। AAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप पाठक और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह करीब एक महीने से MP में ही डेरा डाले हैं। संदीप पाठक प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कार्यकर्ताओं की बैठकें ले चुके हैं। AAP नेताओं का दावा है कि कार्यक्रम में BJP, कांग्रेस और दूसरे दलों के कई नेता और पदाधिकारी AAP जॉइन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *