कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस के बीच गठबंधन, जानिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला
बेंगलुरु. साल 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में भाजपा और जनता दल सेक्युलर (JDS) के बीच गठबंधन हो गया है। भाजपा ने पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा की पार्टी को 4 लोकसभा सीट देने पर सहमति प्रदान कर दी है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एचडी देवगौड़ा ने दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की थी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जेडीएस को चार सीटें देने की अनुमति दे दी। बता दें, जेडीएस कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस, दोनों के साथ गठबंधन कर चुकी है, लेकिन यह पहला मौका है जब भाजपा और जेडीएस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
किन चार सीटों पर उतरेंगे JDS प्रत्याशी
जेडीएस ने मांड्या, हासन, तुमकुरु, चिकबल्लापुर और बेंगलुरु ग्रामीण सीट मांगी थी। भाजपा ने चार सीटें – कोलार, हासन, मांड्या और बेंगलुरु ग्रामीण जेडीएस को दी हैं। पिछले दिनों से यह सवाल था कि विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने और हारने के बाद जेडीएस किसके साथ जाएगी। हालांकि कुछ दिन पहले ही देवगौड़ा ने कहा था कि उनकी पार्टी न तो इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस) और न ही एनडीए के साथ है।

