Latestराज्यराष्ट्रीय

उत्तराखंड में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से 6 पुलिसकर्मी सहित 17 लोगों की मौत

उत्तराखंड. चमोली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। मरने वाले में 6 पुलिसकर्मी हैं। इस हादसे के बाद अफरातफरी की स्थिति है। कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दे दिए है। इधर स्थानीय पुलिस के वरीय अधिकारी सहित अन्य लोग राहत-बचाव कार्य में लगे हैं। दूसर ओर इस हादसे के बाद उर्जा निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क उठा है।

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाने की वीडियो शेयर की है।

पुलिस इंस्पेक्टर की भी गई जान
देहरादून के ADG लॉ &ऑर्डर वी. मुरुगेसन ने कहा कि करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं। जांच जारी है।

दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाईः सीएम
मोली हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। पुलिस, SDRF और बचाव दल मौके पर उपस्थित हैं। घटना के जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *