Newsअंतरराष्ट्रीय

इजरायल ने किये लेबनान में हिज्बुल्लाह के 37 लड़ाके ढेर, 151 जख्मी, बेरूत में ताबड़तोड़ बमबारी

नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट इस समय युद्ध की आग में धधक रहा है। इजरायल एक ओर दक्षिणी लेबनान की सीमा में घुसकर हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले कर रहा है। इस दौरान इजरायल लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। बेरूत में एयरपोर्ट के पास जबरदस्त विस्फोट हुआ है। इजराइल ने आधीरात को बेरूत में भीषण हवाइ्र हमले किये है। यह हमले हिज्बुल्लाह के संभावित चीफ हाशिम सफीद्दीन को टारगेट बनाकर किये गये है।
हिज्बुल्लाह के 37 लड़ाके ढेर
लेबनान में हिज्बुल्लाह पर इजरायली सेना का कहर जारी है। ताजा हमले में हिज्बुल्लाह के 37 मौतें हुई हैं जबकि 151 घायल हुए हैं।
वेस्ट बैंक में हमास नेटवर्क के चीफ की मौत
इजरायली सेना आईडीएफ का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार के ताजा हमले में वेस्ट बैंक के टुल्कारम में हमास नेटवर्क के प्रमुख को मार गिराया है। इस हमले में 18 लोगों की मौत हुई है। इजरायली सेना का कहना है कि यह हमला वेस्ट बैंक में हमास के प्रमुख और उसके सहयोगियों को निशाना बनाकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *