Newsमप्र छत्तीसगढ़

अवैध बाउंड्री वॉल पर चली निगम की जेसीबी

ग्वालियर -मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास मोदी हॉउस लीज भूमि पर बिना अनुमति किए गए अवैध बाउंड्री वॉल पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई। नोडल अधिकारी राजस्व ने बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में अवैध बाउंड्री वॉल को लीज संपत्ति से हटाया गया।
इसके साथ ही संबंधित को चेतावनी दी गई कि पुनः‘ बाउंड्री वॉल या अन्य निर्माण कार्य न करे। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त राजस्व, नोडल अधिकारी राजस्व, मदाखलत अधिकारी सतेंद्र भदौरिया, सहायक राजस्व अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *