अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ग्वालियर द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में जंगी प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अपनी 26 सूत्रीय न्यायोचित मांगों के संबंध में प्रस्तावित आंदोलन के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का नेतृत्व संयुक्त रूप से संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं घटक संगठनों के जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग 500 अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में खड़े हुए एवं सरकार से प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मांगों में पुरानी पेंशन पेंशन बहालीए पदोन्नति डीएण् का एरियर सहित भुगतानए लिपिक संवर्ग का मंत्रालय के समान समयमानए संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरणए गृह भाड़ा भत्ताए आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरणए स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करना इत्यादि मांगे हैं।
रैली में प्रमुख रूप से रणवीर सिंह सिकरवार, रविंद्र त्रिपाठी, मोहन सिंह राजावत, शिव कुमार द्विवेदी, महादेव सिंह गोयल, भंवर सिंह जादौन, महेंद्र कुमार जैन, बलवीर सिंह परमार, राजकुमार वर्मा, मनोज दुबौलिया, सुनील पटेरिया, ललित खरे एवं मायाराम शर्मा, श्रीमती रजनी जायसवाल, रामसेवक राठौर, पान सिंह अटल दुबे, श्रीमती संगीता सेंगर, श्रीमती सुधा राठोर, श्रीमती रंजीता ओझा, राघवेंद्र सिंह कुशवाह इत्यादि और मित्र संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

