हमीदिया अस्पताल में बिजली गुल मामले में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर निलंबित व डीन को नोटिस जारी किया
भोपाल. हमीदिया अस्पताल में बिजली गुल होने के मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया और भोपाल के डिविजनल कमिश्नर कवींद्र कियावत को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने शाम तक जांच की इसकी रिपोर्ट भी देने के निर्देश दिए है। वहीं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में सुबह 5.58 मिनट पर लाइट गई वहां बैकअप के इंतजाम नहीं है। मेंटेनेंस के भी निर्देश दिए गए थे लेकिन जनरेटर 10 मिनट बाद बंद हो गया था फिर तत्काल प्रभाव से पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया इसके बाद डीन को नोटिस दिया गया।
बता दें कि शुक्रवार रात हमीदिया अस्पताल की कोरोना यूनिट की बिजली गुल हो गई। ऐसे में इमरजेंसी बैकअप का सहारा लिया गया लेकिन महज 10 मिनट में वह भी बंद हो गया ऐसे में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक कोरोना वाडऱ्ों की बिजली ठप रही। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों की मशीनें बंद हो गई थीं। वार्ड में चीख-पुकार मच गई इसके बाई हाईफ्लो सपोर्ट पर चल रहे दो मरीजों की हालत बिगड़ गई और उनको वेंटिलेटर पर लिया, सीपीआर भी दिया गया लेकिन कांग्रेस से दो बार पार्षद रहे 67 वर्षीय मरीज अकबर खान की रात 10.40 बजे मौत हो गई। दूसरे मरीज की भी हालत खराब है। अकबर के भाई मेहमूद के अनुसार जनरेटर में डीजल नहीं होने से वह चालू नहीं हो पाया था।

