सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक से टकराई गाड़ी
मुम्बई. सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद मुंबई नागपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी है। उनके नजदीकी बता रहे हैं कल यानी 24 मार्च को सोनाली का एक्सीडेंट हुआ था। लेकिन अधिक चिंता की बात नहीं है।
सोनाली एक्सीडेंट में हुई थी घायल
नागपुर में ही 24 मार्च को सोनाली सूद के साथ हादसा हुआ था। कार में सोनाली सूद, उनकी बहन का बेटार और एक महिला थी। सोनाली की कार एक ट्रक से टकराई। लेकिन किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। फिलहाल सोनाली नागपुर में है। उनका उपचार चल रहा है। सोनू सूद आज पत्नी के पास 25 मार्च की सुबह नागपुर पहुंचे थे।

