सिद्दकी हत्याकांड के मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उज्जैन में दी दस्तक

उज्जैन. मुंबई में एनसीपी (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दकी हत्याकांड में उज्जैन कनेक्शन की आशंका है। मुंबई क्राइम ब्रांच उज्जैन पहुंची है। पुलिस ने अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच को पूछताछ में उज्जैन के किसी संदिग्ध के हाथ होने का इनपुट मिला है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को इसी संदिग्ध को पकड़ने के लिये रविवार की सुबह से उज्जैन में डेरा डाले हुए हैं। लॉरेंस गैंग का कनेक्शन खंगालने के लिये टीम छापेमारी कर रही है। लगभग 2 वर्ष पहले नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने उज्जैन के नागदा में छापेमारी की थी। टीम ने नागदा से योगेश भार्टी को राजपाल चंद्रावत को उठाया था।
हरियाणा के बदमाश दीपक रमदा ने मोहाली (पंजाब) में इंटेलीजेंस के कार्यालय पर रॉकेट लांचर दागा था। दीपक को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था। उसने ही पूछताछ में दोनों के नाम बताये थे। योगेश का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आया था। एनआईए को इनपुट मिला था। इस हत्याकांड के आरोपियों ने नागदा में योगेश के घर फरारी काटी थी। हालांकि 7 घंटे पूछताछ के बाद टीम के हाथ कुछ नहीं लगा था और उसने दोनों को छोड़ दिया था।

