सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक खत्म, आंदोलन खत्म करने पर कल होगा फैसला
नई दिल्ली. किसान आंदोलन के भविष्य पर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर अहम बैठक की। यह मीटिंग तीन घंटे से भी ज्यादा वक्त तक चली। नेताओं के अनुसार इस पर सहमति बनी है कि किसानों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएंगें एमएसपी पर बनी कमेटी में मोर्चा के सदस्य होंगे। पंजाब मॉडल पर मुआवजा देने की भी मांग की गई है। आंदोलन आगे चलेगा या नहीं इस पर बुधवार को फैसला लिया जाएगा।
मीटिंग में देश भर के संगठनों के नेता शामिल हुए, बताया जाता है कि इनमें से ज्यादातर आंदोलन वापसी के पक्ष में है। हालांकि एक धड़ा सरकार की ओर से बातचीत की पहल न करने से नाराज है और उनका कहना है कि मोर्चा की ओर से बनाई कमेटी से बात के लिए सरकार ने अब तक संपर्क नहीं किया है। इस बैठक में जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा, प्रो. दर्शन पाल, जंगवीर चौहान और कुलवंत सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

