सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगा 25 हजार रूपये का इनाम, पीएम दतिया, सतना और इंदौर मेट्रो का करेंगे लोकार्पण
इंदौर. मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रूपये का इनाम दिया जायेगा। यह काम राहवीर योजना के तहत किया जायेगा। संबंधित व्यक्ति को रूककर तत्काल एम्बूलेंस को कॉल करना होगा। उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद करनी होगी। यह निर्णय मंगलवार को इन्दौर के राजवाड़ा में हुई डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में लिया गया है।
बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल आयेंगे। 2 लाख महिलाओं के सम्मेलन को संबोतधत करेंगे। महिला कामगारों के लिये केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से भी औद्योगिक क्षेत्रों में बनाये जायेंगे। पीएम इन्दौर मेट्रो, दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे।
इंदौर पहुंचे मंत्रिमंडल की तस्वीरें…

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बाद कैबिनेट बैठक की शुरुआत हुई।

बैठक के दौरान सीएम और सभी मंत्री गणेश हॉल में बिछाए गए पटिए और गद्दे पर बैठे हैं ।

कैबिनेट बैठक से पहले सभी मंत्रियों ने सीएम यादव के साथ राजवाड़ा के सामने फोटो खिंचवाई।

महिला मंत्रियों को महेश्वरी साड़ी दी गई। देवी अहिल्याबाई ने बुनकरों को महेश्वर में साड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिलाया था।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में लिए फैसलों की ब्रीफिंग की।

सीएम धोती-कुर्ता और साफा पहने कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे।

इंदौर जू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने पैरेट को हाथ पर बैठाकर खाना खिलाया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने लालबाग में जीर्णोद्धार के कार्यों का भूमिपूजन किया।

