शेल फटने से 2 अग्निवीरों की मौत
नासिक. महाराष्ट्र के नासिक जिले में आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग के अभ्यास के दौरान भारतीय फील्ड गन का एक शेल फटने से 2 अग्निवीरों की मौत हो गयी। यह घटना नासिक रोड इलाके में आर्टिलरी सेंटर में गुरूवार की दोपहर को हुई।
विस्फोट में मृतक अग्निवीरों के नाम गोहिल विश्वराज सिंह 20, और सैफत शित 21, है। अग्निवीरों की एक टीम भारतीय फील्डगन से फायरिंग कर रही थी। तभी एक शेल फट गया। अधिकारी ने कहा है कि दोनों को चोटें आई और उन्हें देवलाली के एमएच अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा है कि हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर देवलाली कैम्प पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

