शहर स्वच्छ और साफ हो यही मेरी प्राथमिकता है-संघ प्रिय
ग्वालियर. सबसे पहले निगम की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता है। इस दिशा में शहर साफ और स्वच्छ हो और इसके अलावा निगम में रेवेन्यू पर मेरा फोकस रहेगा। निगम के आय स्त्रोंतो पर ध्यान देने के बाद ही पता चल पायेगा कितना रेवेन्यू एकत्र होगा। पदभार ग्रहण करने के मौके पर यह बात नवागत निगमायुक्त संघ प्रिय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं है। इस मौके पर अपर आयुक्त विजयराज, अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला, मुनीष सिकरबार, अमर गुप्ता और केएल त्यागी मौजूद रहें।
नगर निगम के गैप को भरकर और निगम के अधिकारियों विचार करने के बाद फैसला ले पाऊंगा। 2018 बैंच के आईएएस अधिकारी और 55वें निगमायुक्त पदभार ग्रहण करने से पहले दतिया स्थित मां पीताम्बरा माई के दर्शन के लिये दतिया रूके। दर्शन करने के उपरांत शाम 4 बजे सीधे निगम मुख्यालय पहुंचे। पदभार ग्रहण करने के निगम के अधिकारियों चर्चा करते हुए शहर की आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया।

