विजयादशमी पूजन पर बोले राजनाथ-जरूरत पड़ें तो हथियारों को पूरी ताकत के साथ उपयोग किया जायेगा
नई दिल्ली. रक्षमंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा के मौके पर 12 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन पर पारंपरिक शस्त्रपूजा की। इस बीच उन्होंने शस्त्र पूजा को लेकर कई बातें कहीं और बोले कि जरूरत पड़ी तो इन हथियारों का उपयोग किया जायेगा। रक्षामंत्री ने कलश पूजा के साथ अनुष्ठान की शुरूआत की उसके बाद शस्त्र पूजा और वाहन पूजा की। उन्होंने अत्याधुनिक पैदल सेना, तोपखाने और संचार प्रणालियों, गतिशीलता प्लेटफार्मो और ड्रोन प्रणालियों समेत कई आधुनिक सैन्य उपकरणों की भी पूजा की।
इस बीच अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने सीमा पर शांति और स्थिरता बनाये रखने में सशस्त्र बलों की सतर्कता और अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा है कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सैनिकों में मानवीय मूल्यों के प्रति समान सम्मान है।

