रिटायर्ड फौजी को मारी, घायल को ICU में कराया भर्ती
ग्वालियर. घाटीगांव के सिरगा गांव में शनिवार की रात को 2 युवकों पर कुछ हमलावरों ने अटैक कर दिया है। एक युवक को पिस्टल से गोली मार दी है। गोली युवक के पेट लगकर आरपार हो गयी। जख्मी युवक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला एक दिन पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिये किया गया है। घायल युवक और उसका दोस्त तहसीलदार गुर्जर शनिवार की रात खेत पर बैठे थे। तभी जयेन्द्र सिंह और बैजनाथ उर्फ कालू वहां आये और एक दिन पहले हुए झगड़े को लेकर फिर से झगड़ा करने लगे। केशव और तहसीलदार ने जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी।
जब केशव ने बचाव किया तो जयेन्द्र सिंह ने पिस्टल से उसके पेट में गोली मार दी। गोली केशव के पेट से होकर आरपार हो गयी। इसके बाद दोनों हमलावर भाग गये। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पतला भिजवाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गयी है।
आरोपी का मोबाइल पत्थर के नीचे मिला
ग्वालियर में हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार पाए गए। पुलिस ने उनकी लोकेशन चेक की और मोबाइल तक पहुंची, जो एक पत्थर के नीचे छिपा हुआ मिला। यह मोबाइल मुख्य आरोपी जयेंद्र सिंह का था, जो रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है। CSP घाटीगांव शेखर दुबे ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घायल युवक अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

