राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कदमताल करते दिखे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह
इंदौर. राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा फ़िलहाल मध्यप्रदेश के इंदौर में है। गुरूवार को इस यात्रा में कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह भी शामिल हुए। उनके अलावा कांग्रेस के जीतू पटवारी भी राहुल गाँधी और आरपी सिंह के साथ चलते हुए दिखाई दिए।
राहुल गांधी ने आगर में एक सभा को संबोधित करते हुए ‘जय श्रीराम’, ‘जय सियाराम’ और ‘हे राम’ के नारों की अपने अंदाज में व्याख्या की। उन्होंने यात्रा में मिले एक पंडित जी से संवाद के हवाले से तीनों नारों को समझाया और इनके जरिए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा पंडित जी ने मुझसे गहरा सवाल किया। कहते हैं राहुल जी जो भगवान राम थे, वो तपस्वी थे, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तपस्या में डाल दी। गांधी जी हे राम कहते थे। गांधी जी का नारा था हे राम। हे राम का मतलब क्या। हे राम का मतलब राम एक जीने का तरीका था, भगवान राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, जिंदगी जीने के तरीके थे। उन्होंने पूरी दुनिया को जीने का तरीका सिखाया।

