राजस्थान से खाद-बीज की रॉयल्टी पर ला रहे 1 करोड़ 5 लाख रूपये की अवैध शराब भिंड पुलिस ने पकड़ा
भिण्ड. लहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लहार पुलिस ने शाहपुरा चेकिंग प्वाइंट से एक ट्रक को पकड़ा जिसमें खाद और बीज के नाम पर अवैध शराब ले जायी जा रही थी। आपको बता दें कि ट्रक में खाद -बीज की रॉयल्टी बनवाकर ब्रांडेड शराब की तस्करी हो रही है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक सहित अंग्रेजी शराब जब्त किये जाने की कार्यवाही को अंजाम दिया।
भिण्ड एसपी मनीष खत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाई, लहार थाना टीआई वरूण तिवारी की सजगता से दूसरी बार बड़ी कामयाबी पुलिस के हाथ लगी है। पिछले 5 सितम्बर को लहार थाना टीआई को खबर मिली कि राजस्थान के बाडमेर से एक शराब से लदा ट्रक आ रहा है। यह ट्रक कहां जा रहा है। इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं और पुलिस ने जब चेकिंग प्वाइंट शाहपुरा पर लगाया, यहां से एक ट्रक जीजे-03-बीडब्ल्यू7466 निकला है।

इसके बाद ट्रक की पर्दा हटाकर देखा गया तो ट्रक में भारी तादाद में कागज के गत्ता भरे हुए थे। जब उन्हें खोलकर देखा गया तो 604 पेटी अंग्रेजी ब्रांड की शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब को ट्रक समेत जब्त कर ली। पुलिस ने जब शराब की कीमत आंकी तो आंखें खुल गई। कुल शराब 6218 लीटर पकड़ी जिसकी कीमत 1 करोड़ 5लाख आंकी गई। वहीं ट्रक की कीमत 20 लाख बताई गई। कुल मशरूका 1 करोड़ 25 लाख जब्त किया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पकड़े गए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

इस ट्रक को रोका गया। इस पर चालक भूराराम पुत्र मोड़ाराम जाट उम्र 25 साल निवासी ग्राम रत्तासर थाना बीजराड जिला बाडमेर राजस्थान ने ट्रक के कागज दिखा और ट्रक में खाद-बीज भरे होने की रॉयल्टी भी दिखाई।

