रांगसाइड ड्रायविंग और गलत जगह पर पार्किंग, गुरूग्राम सड़क दुर्घटना के आरोपी कुलदीप के पहले चालान कट चुके हैं
गुरूग्राम. हरियाणा के गुरूग्राम में हुए दिल-दहला देने सड़क दुर्घटना में एक एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है। दरअसल सड़क दुर्घटना के एक आरोपी कार चालक के पहले भी चालान कट चुके है। यह चालान रांग साइड ड्रायविंग और गलत जगह पर पार्किंग करने पर काटे गये है। पिछले ही माह की 24 अगस्त को हरियाणा में खौंफनाक वीडिया ेअब सामने आया। इस सड़क दुर्घटना में हाईस्पीड बाइक चला रहे अक्षत गर्ग नाम के युवक की मौत हो गयी थी।
SUV चला रहे युवक को मिल गई जमानत
पुलिस ने इस मामले में धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण), 281 (तेज गाड़ी चलाना), 324(4) (शरारत के कारण ₹20,000 से अधिक की क्षति), 166 (मोटर वाहन दुर्घटना के बाद मुआवजा) के तहत FIR दर्ज की है। SUV चला रहे आरोपी कुलदीप ठाकुर को दुर्घटनास्थल से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
बाइक सवार को नहीं बचाया जा सका
मृतक अक्षत गर्ग रविवार रात काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, तभी गलत साइड से आ रही महिंद्रा 3XO ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अक्षत बाइक से उछल कर गाड़ी के पीछे सड़क पर दूर जा गिरा था। एम्बुलेंस के जल्दी पहुंचने के बावजूद अक्षत गर्ग को बचाया नहीं जा सका था।
गलत साइड से गाड़ी चला रहा था आरोपी
अक्षत के दोस्त प्रद्युम्न ने अपने दोस्त अक्षत को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठ सका. हादसे के बाद प्रद्युमन ने रोते हुए SUV चला रहे आरोपी से पूछा था कि वह गलत साइड में गाड़ी क्यों चला रहा था। वीडियो में वह लोगों से पुलिस को बुलाने के लिए कहता हुआ नजर आ रहा था।

