मैं सरेंडर नहीं करूंगा मैं अपराधी नहीं हूं- राकेश टिकैत
नई दिल्ली. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरेंडर करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपराधी नहीं है। वह सरेंडर नहीं करेंगे। इससे पहले खबरें थी कि गाजीपुर बॉर्डर पर टिकैत किसी भी समय सरेंडर कर सकते हैं। गुरूवार की शाम को टिकैत ने कहा है कि किसानों का आन्दोलन जारी रहेगा। लाल किले पर किसने हिंससा फैलाई इसकी जांच हो। सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करें।

