मुरैना कलेक्टर वक्की कार्तिकेयन एसपी सुनील पांडे बनाये गये
भोपाल. राज्य सरकार ने मुरैना में कलेक्टर और एसपी की नई पदस्थापना कर दी है। डिन्डौरी कलेक्टर वक्की कार्तिकेयन को मुरैना का कलेक्टर बनाया गया है और जबकि 25वीं बटालियन भोपाल के कमाण्डेंट सुनील पांडे को पुलिस अधीक्षक बनाया हैं। नवागत कलेक्टर और एसपी भोपाल से रवाना हो गये गुरूवार की दोपहर को पदभार संभालेंगे।
इससे पहले सरकार ने बुधवार की दोपहर को मुरैना कलेक्टर अनुराग वर्मा को मंत्रालय और एसपी अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भोपाल में बतौर एआईजी पदथ करने का आदेश जारी कर दिये हैं। दोनों अधिकारियों को मुरैना में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत के मामले में हटाया गया था। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने घटना को लेकर बुधवार की सुबह 11 बजे अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी और बैठक में उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को मुरैना कलेक्टर और एसपी को हटाने के निर्देश दिये थे।

