माउंट एवरेस्ट के पास नेपाल का हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की मौत
देश. नेपाल का हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के नजदीक क्रैश हो गया है। जिसके बाद हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गयी। विमानन अधिकारियों ने कहा है कि इस प्रायवेट कॉमर्शियल हेलीकॉप्टर में 5 मैक्सिकन नागरिक सवार थे। नेपाल पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जांच कर रही टीम को लापता हेलीेकॉप्टर का मलबा मिल गया है और साथ ही 5 शव भी बरामद हुए है। कोशी प्रांत पुलिस के डीआईजी राजेशनाथ बस्तोला ने बताया कि हेलीकॉप्टर लिखु पीके ग्राम परिषद और दुधकुंडा नगरपालिका -2 की सीमा पर पाया गया है। जिसे आमतौर पर लामाजुरा डांडा कहा जाता है।
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल के हवाले से बताया कि मनांग एयर (Manang Air) हेलिकॉप्टर 9N-AMV राजधानी काठमांडू के लिए सुबह 10:04 बजे सोलुखुम्बु जिले के सुरके हवाई अड्डे (Surke Airpor) से काठमांडू के लिए रवाना हुआ. ज्ञानेंद्र भुल ने कहा, सुबह 10:13 बजे 12,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर अचानक इसका संपर्क टूट गया. इस हेलीकॉप्टर को वरिष्ठ पायलट कैप्टन चेत बी गुरुंग उड़ा रहे थे. ‘हिमालयन टाइम्स’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट चेट गुरुंग के साथ कुल 6 लोग सवार थे. विमानन अधिकारियों ने कहा कि इस प्राइवेट कमर्शियल हेलीकॉप्टर में 5 मैक्सिकन नागरिक भी सवार थे, जिनकी पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है.

